नयी दिल्ली (प सु का): केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री प्रदीप जैन ‘आदित्य’ ने लोक सभा में एक लिखित प्रश्न के उत्तर में बताया कि महात्मा गांधी नरेगा को 2 फरवरी, 2006 से चरण-1 में 200 निर्धारित ज़िलों (काम के बदले अनाज का राष्ट्रीय कार्यक्रम के 150 ज़िलों सहित) में लागू किया गया था। इस तारीख से एनएफएफडब्ल्यूपी को महात्मा गांधी नरेगा में मिला दिया गया। संपूर्ण ग्रामीण रोजगार योजना (एसजीआरवाई) नामक एक अन्य कार्यक्रम, जो देश के सभी ज़िलों में लागू था, को भी 1.4.2006 से 200 निर्धारित ज़िलों में महात्मा गांधी नरेगा में मिला दिया गया था। 1.4.2007 से 130 अतिरिक्त ज़िलों को महात्मा गांधी नरेगा के चरण-2 के अन्तर्गत कवर किया गया था और 1.4.2008 से सभी शेष ग्रामीण क्षेत्रों को अधिनियम के तहत कवर कर लिया गया है। इस प्रकार, एसजीआरवाई को 1.4.2008 से समाप्त कर दिया गया।
0 comments
एक टिप्पणी भेजें