शुक्रवार, 16 मार्च 2012

वित्‍त मंत्री ने कहा – भारत ने वैश्विक और घरेलू चुनौतियों के बावजूद प्रगति की

वित्त  सचिव र. स. गुजराल आम बजट प्रस्तुत करने के पश्चात्  १६ मार्च २०१२  को 
नयी दिल्ली में एक  प्रेस कांफेरेंस को संबोधित  करते हुए फोटो: प सु का 


नयी दिल्ली (प सु का)--- केन्‍द्रीय वित्‍त मंत्री  प्रणब मुखर्जी ने आज संसद में आम बजट 2012-13 को पेश करते हुए कहा कि भारतीय अर्थव्‍यवस्‍था ने वैश्विक और घरेलू चुनौतियों के बावजूद प्रगति की है और भविष्‍य में भी वह प्रगति के पथ पर चलती रहेगी। उन्‍होंने कहा कि भारतीय अर्थव्‍यवस्‍था के लिए यह वर्ष चुनौतियों से भरा रहा। कई वैश्विक और घरेलू कारकों ने आर्थिक विकास को बाधित करने की कोशिश की।

वित्‍त मंत्री ने कहा कि इस संकट ने फिर से सोचने, आंकलन करने और नये विचारों के साथ नीतियों को बनाने का भी अवसर दिया। उन्‍होनें कहा कि उनका लक्ष्‍य कारपोरेट, किसानों, उद्यमियों और कामगारों के लिए एक सार्थक माहौल बनाना है, ताकि जोरदार विकास की पहल की जा सके। उन्‍होंने कहा कि उनका लक्ष्‍य यह भी सुनिश्‍चत करना है कि विकास के लाभ जनसंख्‍या के सभी वर्गों तक पहुंच सके।

मुखर्जी ने कहा भले ही आज की घोषणाएं कल के अखबारों की सुर्खिया बने या न बने यह कोई अहम बात नहीं, बल्कि महत्‍वपूर्ण यह है कि एक दशक के बाद ये भारत को सुर्खियों में लाने में सहायक होगीं। 

0 comments

एक टिप्पणी भेजें